फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   corona story

खतरा बढ़ा, नए-नए रंग में सामने आ रहा कोरोना

Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
corona story
खतरा बढ़ा, नए-नए रंग में सामने आ रहा कोरोना
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के जिले में अब तक तीस मामले सामने आए हैं। 16 लाख की आबादी वाले जिले में एकबारगी यह संख्या भले ही कम लगे, लेकिन जिस तरह संक्रमण के अलग-अलग रूप दिखे हैं, उससे खतरा बढ़ रहा है। बिना लक्षणों वाले केस की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा रैंडम जांच में ही दो मामले सामने आ गए। जाहिर है कि खतरा जितना दिख रहा है, उससे अधिक बड़ा है। बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के सामने भी मुश्किल खड़ी हो रही है।
केस-एक
नया गांव हमीदाबाद निवासी युवक झगड़े में घायल हुआ। परिजन सीएचसी बागपत लेकर पहुंचे, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया। कोविड की जांच कराई गई तो युवक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। अब तक यह सवाल अधूरा है कि युवक कैसे पॉजिटिव हुआ। युवक के संपर्क में आने से सीएचसी का वार्ड ब्वाय भी पॉजिटिव हो गया था।
विज्ञापन

केस-दो
बागपत नगर निवासी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। युवक की जान बच गई, लेकिन जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक में कोरोना का एक भी लक्षण नहीं था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए केस की हिस्ट्री पता लगाना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-तीन
बड़ौत के सब्जी आढ़ती का रैंडम जांच में बुलाकर सैंपल लिया गया था। उसमें किसी तरह का लक्षण नहीं था। आढ़ती पॉजिटिव निकला, कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब आढ़ती का भतीजा भी पॉजिटिव आया है। इस संक्रमण के फैलाव को रोकना बड़ी चुनौती होगी। सैंपल लेने के बाद भी सब्जी आढ़ती की इधर-उधर आवाजाही लगी रही।
दिल्ली से आया जिले में खतरा
बागपत। दिल्ली से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। जिले के रहने वाले दिल्ली पुलिस के दो सिपाही संक्रमित मिले हैं। जीटीबी अस्पताल का स्वीपर पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए चार जमाती पॉजिटिव थे, इनके संपर्क में आकर ही रटौल का युवक पॉजिटिव हो गया था।

इनसेट
किसकी कितनी जांच
पद जांच
जमाती 249
पुलिसकर्मी 67
डॉक्टर 21
पैरामेडिकल 227
सब्जी मंडी 21
गर्भवती 22
छात्र-छात्राएं 46
प्रवासी 189
कारागार 122
किस जगह लिए कितने सैंपल
गांव जांच
रटौल 55
औसिक्का 48
असारा 66
थल अशरफाबाद 33
भगवानपुर 11
बड़ौत 171
हमीदाबाद 20
ढिकौली 28
बिजरौल 21
गठीना 10
संक्रमित व्यक्ति में लक्षण न दिखने की स्थिति गंभीर है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमण को हल्के में नहीं लेना चाहिए। प्रशासन के निर्देशों का पालन जरूर करें। - डॉ आरके टंडन, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed