{"_id":"5ece9b3f8ebc3e904c7992eb","slug":"corona-positive-baghpat-news-mrt483630884","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक और स्वीपर निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक और स्वीपर निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा संतोषपुर गांव निवासी जीटीबी दिल्ली में स्वीपर का काम करने वाला युवक भी पॉजिटिव निकला है। हालांकि उसका सैंपल दिल्ली में ही लिया गया है लेकिन उसका अपने गांव में आना-जाना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों जगह सैनिटाइज करवाई हैं। साथ ही सर्वे और लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया।
बागपत नगर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। नगर के देशराज मोहल्ला निवासी युवक ने कई दिन पहले घरेलू कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के अलावा उसकी कोविड जांच भी कराई गई। युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि युवक जिस मोहल्ले का रहने वाला है, वह गली सील कर दी गई है। सैनिटाइज अभियान चलाया गया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया।
उधर, संतोषपुर गांव निवासी जीटीबी में स्वीपर की नौकरी करने वाला युवक भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका गांव में आना-जाना था, जिस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
खंगाली जा रही कांटेक्ट हिस्ट्री
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर उनका सैंपल कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य में जुटी है।
जिले में अब तक 30 मामले
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 30 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 24 लोग ठीक हो चुके हैं और छह एक्टिव केस ही हैं।
22 लोगों के लिए सैंपल
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर अलग-अलग जगहों से आए 22 प्रवासी मजदूरों का सैंपल लिया गया है। साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।