{"_id":"609c12488ebc3ef633114848","slug":"corona-100-million-loss-to-bullion-market-baraut-news-mrt537969473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: लॉकडाउन ने छीनी सराफा कारोबार की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: लॉकडाउन ने छीनी सराफा कारोबार की रौनक
Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के चलते नगर के सराफा बाजार को करीब 10 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। शादी सीजन व अक्षय तृतीया जैसे बडे़ पर्व सराफा कारोबारियों के लिए अवसर होते हैं। ये इस बार भी कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ गए हैं।
नगर में लगभग छोटे-बड़े 220 सर्राफ हैं। जिन पर प्रतिदिन करीब 30 लाख का कारोबार होता है। कोरोना कर्फ्यू के चलते शादी का सीजन समेत अक्षय तृतीया के अवसर पर भी लोग खरीददारी नहीं कर पाए। इससे सर्राफा व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस अवसर पर सोने-चांदी में निवेश करने पर शुभ माना जाता है।
ये कहते हैं सर्राफ
संतोष ज्वैलर्स के प्रभात जैन के मुताबिक अक्षय तृतीया और शादी के सीजन में इस कोरोना कर्फ्यू में भी लोग समझदारी के साथ खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए ज्वैलर्स को रुपये देकर भाव तय करना होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि बढ़ते भावों से सुरक्षा होगी। ग्राहक ऑनलाइन बुंकिग कर सोना खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
सोने में कर सकते हैं निवेश
सर्राफ अक्षय का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते शादी-विवाह आदि में बाकी खर्चों के न होने से शादी में दिए जाने वाले जेवरात की मात्रा अधिक की जा सकती है। यह नवदंपती के अच्छे-बुरे वक्त का साथी होगा।
सोने का भाव(आज) एक सप्ताह पूर्व दो सप्ताह पूर्व
49500 49000 48500
चांदी का भाव(आज) एक सप्ताह पूर्व दो सप्ताह पूर्व
73000 72000 71500
इन बातों का रखें ध्यान
1-भरोसेमंद दुकानदार को ही एडवांस दें।
2-एडवांस रकम की रसीद जरूर लें। रसीद व्हाटसअप या मेल आदि माध्यम से ले सकते हैं।
3- एडवांस की रकम तय किया गया भाव, मात्रा रसीद पर लिखवाकर लें।
4-जेवर कितने प्रतिशत शुद्ध होगा, यह भी पर्चे पर लिखवा लें।
5-हॉलमार्क जेवरात बेचने वाले दुकानदार से ही खरीदें।