{"_id":"62cc68b5a709012f23105a2e","slug":"cooperation-sought-for-completing-kanwar-yatra-baraut-news-mrt5966050164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों सोमवार को शेखपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पुलिस मित्रों और पीस कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने उनसे कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविरों, लाइट, पानी आदि की जानकारी ली। डीएम बागपत राजकमल यादव ने कहा कि हर वर्ष कांवड़ यात्रा शेखपुरा के लोगों सराहनीय सहयोग रहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित पुलिस मित्रों व पीस कमेटी के सदस्यों से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि आपको किसी की भूमिका संदिग्ध लगती है या कोई असामाजिक तत्व माहौल न बिगाड़ दे ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी तुरंत पुलिस को सूचना दे। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पुरामहादेव से लेकर गलेहता, शेखपुरा, डेरा सच्चा सौदा होते हुए बरनावा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ खेकड़ा विजय चौधरी, सीओ बागपत देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान नूरहसन, पूर्व प्रधान जनेश्वर बागड़ी, राजू तोमर सिरसली, सुभेदीन, सनव्वर फौजी, तिरतपाल, सोनू, अनिल, इरफान, सुखबीर मौजूद रहे।