फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy over RLD's executive, had to be dissolved in two days

Baghpat News: रालोद की कार्यकारिणी पर विवाद, दो दिन में भंग करनी पड़ी

Mon, 10 Apr 2023 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Apr 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Controversy over RLD's executive, had to be dissolved in two days
- उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की भरमार करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद की जिला कार्यकारिणी पर विवाद हो गया है और उसे दो दिन में भंग करना पड़ा। जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की भरमार करने पर विवाद होने की बात कही जा रही है, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। इस कारण ही अब आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव के बाद कार्यकारिणी को दोबारा घोषित करने की बात कही गई है।
रालोद के क्षेत्रीय संगठन महासचिव और पूर्व विधायक दिलनवाज खान के साथ ही जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने दो दिन पहले कार्यक्रम करके जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 35 सचिव और 76 आमंत्रित सदस्य बना दिए गए थे। इस तरह से जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की भरमार कर दी गई थी। इस कार्यकारिणी में कई नेताओं को शामिल किए जाने पर उसी दिन से विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन

यह विवाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के पास तक भी पहुंचा। जिसके बाद कार्यकारिणी को भंग करने के लिए कहा गया। जिससे दो दिन में कार्यकारिणी को भंग करना पड़ा। हालांकि पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने सफाई देते हुए कहा कि कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है और अब कार्यकारिणी गठन करने पर वह प्रचार करेंगे जो आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इसलिए बागपत की कार्यकारिणी भी भंग की जा रही है, जिससे सभी जिलों में चुनाव बाद कार्यकारिणी की घोषणा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed