फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contractor and his partner attacked for not paying extortion money

Baghpat News: रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार और उसके साथी पर हमला

Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Contractor and his partner attacked for not paying extortion money
बागपत। सिसाना गांव में रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली के ठेकेदार लखविंद्र निवासी काठा और उसके साथी विक्की पर हमला कर दिया गया। इसमें विक्की घायल हो गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने कपिल निवासी पुराना कस्बा, जितेंद्र उर्फ जित्तू निवासी अहैड़ा और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी लखविंद्र ने बताया कि विक्की के साथ जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खेतों को समतल करने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने प्रताप निवासी पाली, महेश निवासी साकरौद और सिसाना गांव में ठेका लेकर काम किया। इस दौरान कपिल और जितेंद्र कई दिन तक उन पर रंगदारी देने का दबाव बनाते रहे। फोन पर रंगदारी देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि 12 जून को वह सिसाना गांव में खेत की जमीन समतल कर रहा था, तभी कपिल, जितेंद्र और तीन अज्ञात ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों और तमंचे लेकर उन पर हमला कर दिया। इसमें विक्की घायल हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed