{"_id":"66f2c427068f08b69a02673a","slug":"contract-lineman-shanu-tyagi-was-killed-for-opposing-robbery-baghpat-news-c-28-1-bag1001-118839-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लूट के विरोध पर हुई थी संविदा लाइनमैन शानू त्यागी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लूट के विरोध पर हुई थी संविदा लाइनमैन शानू त्यागी की हत्या
विज्ञापन
-पुलिस ने फतेहपुर पुट्ठी गांव के उज्ज्वल उर्फ बल्ले को गिरफ्तार कर किया खुलासा
-22 अगस्त को हुई थी शानू त्यागी की हत्या, त्यागी समाज ने पुलिस को दिया था आंदोलन का अल्टीमेटम
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हापुड़ जिले के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के ऊर्जा निगम संविदा कर्मी शानू त्यागी की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर एक चाकू और कपड़े बरामद किए।
मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के रहने वाले विनोद त्यागी के इकलौते बेटे शानू त्यागी का शव 22 अगस्त की शाम पोइस नंगला गांव के पास गाड़ी में मिला था। मृतक के पिता ने शानू त्यागी के साथ आई रिश्तेदारी की एक युवती पर भी हत्या का शक जताया। खुलासा नहीं होने पर त्यागी समाज के लोगों ने पंचायत कर पुलिस को खुलासे के लिए अल्टीमेटम भी दिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि चेकिंग के दौरान कैड़वा मोड़ से उज्ज्वल उर्फ बल्ले को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में शानू त्यागी की हत्या करने की जानकारी दी। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि 22 अगस्त को वह हरिद्वार से वापस लौट रहा था, तभी कार सवार शानू त्यागी ने पिलाना मोड़ जाने का रास्ता पूछा तो उसने भी वहीं जाने की बात कहकर लिफ्ट ले ली। झूठ बोलकर वह शानू त्यागी को पुट्ठी धनौरा वाली सड़क पर ले गया। जहां शानू की गर्दन पर चाकू रखकर रुपये मांगे तो शानू ने विरोध किया। उसने चाकू से वार कर शानू की हत्या कर दी और चार हजार रुपये लूटकर भाग गया।
-- -- -- --
हत्या के बाद नलकूप पर नहाया, कपड़े बदले और दिल्ली भाग गया
सीओ क्राइम अनिल कपरवान ने बताया कि शानू त्यागी की हत्या के बाद वह पास के एक नलकूप पर गया। वहां नहाने के बाद खून से सने कपड़े धोकर बदले और फिर बेग में चाकू व कपड़े छिपाकर दिल्ली भाग गया।
विज्ञापन
-- -- --
सुल्फा खरीदने के लिए की थी लूट
पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी उज्ज्वल उर्फ बल्ले दिल्ली में कार धोने का काम करता है, जो सुल्फा पीने का आदी है और घटना के समय भी सुल्फे के नशे में था। सुल्फा खरीदने के लिए रुपये नहीं होने पर उज्ज्वल उर्फ बल्ले ने कार चला रहे शानू त्यागी से लूटपाट की और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने फूंसवाली मस्जिद के पास से चाकू खरीदा था।
-- -- --
महिला को क्लीनचिट नहीं दी
पुलिस ने शानू त्यागी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही यह भी दावा किया कि जिस महिला पर परिजनों ने शक जताया था, उसे क्लीनचिट नहीं दी गई। महिला को क्लीनचिट क्यों नहीं दी गई है, यह पुलिस अभी साफ नहीं कर रही है।