{"_id":"631cd9d64540900cdd25d192","slug":"contract-employee-of-degree-college-did-obscene-act-with-student-baraut-news-mrt6047221132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी ने छात्रा से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी ने छात्रा से की अश्लील हरकत
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी कि गत शुक्रवार को परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी। कॉलेज कर्मचारी ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर सुनकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती नगर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। तहरीर में उसने बताया कि शुक्रवार को वह कॉलेज परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। कॉलेज के दो कर्मचारी उसे लेकर नगर एक निजी अस्पताल में पहुंचे और उसे भर्ती कराया। आरोप है कि इस दौरान एक कर्मचारी के कमरे से बाहर जाते ही दूसरे कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा। अस्पताल स्टॉफ ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।