फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contaminated water filled in the street due to broken drain, people upset

नाली टूटने से गली में भरा गंदा पानी, लोग परेशान

Mon, 30 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the street due to broken drain, people upset
नत्थो देवी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में शालीग्राम मंदिर के समीप नाली टूटने से दूषित पानी की निकासी बाधित हो रही है। जिस कारण गंदा पानी गली में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

माता कॉलोनी निवासी उमेश, सूरज, विकास आदि ने बताया कि दूषित पानी की निकासी के लिए बनी नाली चार दिन पहले टूट गई थी। इसके बाद नाली में बहने वाला कूड़ा-कचरा व पानी निकासी के रास्ते में अट गया। जिससे गंदे पानी की निकासी बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि चार दिन से गली में गंदा पानी भरा हुआ है। जिसकी खुद भी सफाई कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

अक्सर गली में भरा रहता है गंदा पानी
नाली टूटने से गली में गंदा पानी भर गया है। इससे पहले भी गंदे पानी की निकासी की समस्या बन गई थी। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। नाली टूटने की जानकारी नगर पालिका में भी दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया।-नत्थे, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

थक गए शिकायत करके
नाली में कूड़ा अटा होने से गंदा पानी गली में फैल जाता है। जिसमें पहले भी नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की गई परंतु सुनवाई नहीं हुई। अब तो पालिका में शिकायत करके थक गए हैं। टूटी नाली को दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान कराया जाए।-विनोद, स्थानीय निवासी

नाली टूटने से माता कॉलोनी में गंदा पानी भरा होने की जानकारी नहीं है। नाली दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका

विनोद कुमार

विनोद कुमार- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शालीग्राम मार्ग स्थित माता कालोनी में भरा दूषित पानी

बागपत के शालीग्राम मार्ग स्थित माता कालोनी में भरा दूषित पानी- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शालीग्राम मार्ग स्थित माता कालोनी में भरा दूषित पानी

बागपत के शालीग्राम मार्ग स्थित माता कालोनी में भरा दूषित पानी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed