{"_id":"634d9c81114aa64ade12d2d7","slug":"contact-roads-turned-into-potholes-accidents-happening-baghpat-news-mrt610037890","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा क्षेत्र के संपर्क मार्गो की हालत खराब, हादसों में चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा क्षेत्र के संपर्क मार्गो की हालत खराब, हादसों में चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुए संपर्क मार्ग, हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए है। मार्ग पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसों में लोग चोटिल हो रहे है। शिकायत के बाद भी मार्गों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में रोष है। चौगामा क्षेत्र के अधिकांश मार्ग जर्जर हालत में हैं। मार्गों में सड़क कम और गड्ढे ज्यादा हो गए है। लोगों का इन मार्गों से निकलना तक दूभर हो गया है। सड़क के गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। अब चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। किसानों को जर्जर मार्गों से गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोग काफी समय से मार्गों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मार्गों की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में रोष है।
बेगमाबाद गढ़ी के के ग्राम प्रधान बृजवीर, मिंटू सहरावत, निरपुड़ा के कृष्णपाल राणा और भवानपुर नांगल के भोपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश मार्गों की हालत खराब है। इनमें भड़ल से धनौरा टीकरी, बड़ौत-बुढाना मार्ग से वाया गैडबरा, बोपुरा, मुलसम से दाहा-बरनावा मार्ग, बेगमाबाद गढ़ी से चंदायन मोड़, मांगरौली से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, दोघट से भगवानपुर नांगल तक, दोघट से इदरीशपुर, आदमपुर पुसार तक, दोघट से चौगामा प्याऊ तक, निरपुडा से गैस एजेंसी बराल मार्ग की हालत सबसे खराब है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से रास्तों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
मार्गों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। शासन स्तर से बजट जारी होते ही मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। - आकांक्षा सिंह, एई पीडब्लूडी