{"_id":"65c2b3ff0ce4b6ae45023ac2","slug":"construction-work-stopped-on-economy-corridor-in-sujati-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109639-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सूजती में इकोनॉमी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सूजती में इकोनॉमी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव के किसानों ने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने के आश्वासन पर किसान माने। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ।
हिम्मतपुर सूजती के काफी संख्या में किसान मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि इकोनॉमी कॉरिडोर पर बनाए जा रहे अंडरपास की ऊंचाई कम है। इसके नीचे से गन्ना, भूसा ढुलाई नहीं हो सकती। बारिश होने पर अंडरपास में जलभराव के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई बार उन्होंने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
हंगामे की सूचना पर पहुंचे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट प्रबंधक अवनीश कुमार ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और एडीएम से वार्ता कर अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान किरतपाल सिंह, नवीन राठी, बीरसैन, सौकीनपाल, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, आजाद, जीत सिंह मौजूद रहे।