{"_id":"67c5ff7e38cebb06a4087413","slug":"construction-work-on-the-rajbaha-track-is-slow-people-of-10-villages-are-troubled-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-127375-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रजबहे की पटरी पर निर्माण कार्य धीमा, 10 गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रजबहे की पटरी पर निर्माण कार्य धीमा, 10 गांव के लोग परेशान
Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिजवाड़ा रजबहे मार्ग। संवाद
बड़ौत। बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण बड़ौत-पुसार मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं अगले एक माह तक भी संचालन शुरू नहीं होता दिख रहा है। इससे 10 गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर करीब एक माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान ठेकेदार ने तेजी के साथ कार्य करके एक माह के अंदर पूरा करने की बात कही थी। मगर, निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। निर्माण के चलते बड़ौत-पुसार मार्ग पर चलने वाली बसों का रूट डायवर्ट कर पुसार-बराल मार्ग से कर दिया गया था।
इस कारण करीब एक माह से बड़ौत-पुसार मार्ग पर बसों का संचालन बंद है और यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। विनोद, प्रवीण, दिनेश, कपिल समेत अन्य लोगों का कहना था कि जिस तरह से कार्य चल रहा है। इस तरह करीब एक माह में पूर्ण हो पाएगा।
विज्ञापन
तब तक बड़ौत-पुसार मार्ग पर बसों का संचालन होना संभव नहीं है। मार्ग से जुड़े बिजरौल, जलालपुर, बामनौली, रामगढ़, सिरसली, पुसार समेत दस गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।