{"_id":"65eb745a8cb61d27a90f95f4","slug":"construction-of-veterinary-hospital-started-in-pilana-and-khwaja-nangla-baghpat-news-c-28-1-bag1001-110710-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिलाना और ख्वाजा नंगला में शुरू हुआ पशु अस्पताल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिलाना और ख्वाजा नंगला में शुरू हुआ पशु अस्पताल का निर्माण
Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में एक करोड़ 34 लाख रुपये से पशु अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए शासन ने पहली किस्त के 45 लाख रुपये भी जारी कर दिए। बजट मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने दोनों पशु अस्पतालों का निर्माण शुरू करा दिया।
पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव के पशु अस्पताल के भवन जर्जर हो चुके थे। जिसके चलते पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने शासन को पत्र जारी कर अस्पताल के भवन का निर्माण कराने की मांग की गई। जिसके बाद विभाग की तरफ से दोनों अस्पताल का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। शासन ने पिलाना और ख्वाजा नंगला में पशु अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया। जिसमें एक करोड़ 34 लाख रुपये बजट के सापेक्ष 45 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी। जिसके बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर अफसरों ने दोनों पशु अस्पतालों का निर्माण शुरू करा दिया।
- कई गांव के पशुपालकों को मिलेगा फायदा
पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में पशु अस्पताल का निर्माण होने पर कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। पिलाना गांव में अस्पताल का निर्माण होने से पिलाना के अलावा सैदपुर, ओगटी, रोशनगढ़ सहित कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। इसी तरह ख्वाजा नंगला गांव में अस्पताल का निर्माण होने से शेरपुर लुहारा, शबगा, बाछौड़, सिनौली सहित कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- वर्जन-शासन ने पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में पशु अस्पताल का निर्माण कराने के लिए पहली किस्त के 45 लाख रुपये मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया है। निर्धारित समय अवधि में दोनों अस्पतालों का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। - डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी