{"_id":"5e4d81998ebc3ef24f62c6be","slug":"construction-of-meerapur-rajbeh-track-started-again-baraut-news-mrt4696930150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा शुरू हुआ मीरापुर रजबहे की पटरी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा शुरू हुआ मीरापुर रजबहे की पटरी का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाली मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण एक बार फिर शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने एक माह से इसमें अवरोध पैदा किया हुआ था। सीनियर सिटीजंस ने पहल कर अवरोध पैदा कर रहे लोगों को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए किसी तरह मनाया।
बिजरौल रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाली मीरापुर रजबहे की पटरी गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। यह मार्ग कई स्कूलों और कालोनियाें के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा के प्रयासों से इस मार्ग के लिए तीन माह पूर्व पंडित दीनदयाल नगरीय योजना के तहत 3.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसका निर्माण कार्य भी चेयरमैन ने शुरू कराया दिया था। मगर, एक माह पूर्व कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए निर्माण रुकवा दिया था। तभी से कार्य बंद पड़ा था। सीनियर सिटीजंस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर, देवपाल सिंह, सतपाल पथौलिया आदि ने रुके निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मुहिम छेड़ी और अवरोध पैदा करने वाले लोगों को किसी तरह समझाया। इन प्रयासों के चलते ही रजबहे की पटरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
मीरापुर रजबहे की पटरी पर चल रहे निर्माण में कुछ प्रॉपर्टी डीलर ने अवरोध पैदा किया था। सामाजिक तौर पर उन्हें समझा दिया गया है। अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। - अमित राणा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद।