फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of five roads will be completed soon

जिले के दस से ज्यादा गांवों में जल्द पूरा होगा पांच सड़कों का निर्माण

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Construction of five roads will be completed soon
बागपत। जिले के दस से ज्यादा गांवों के लिए पांच सड़कों का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। जिससे उन गांवों के लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाई जा रहीं यह पांच सड़कें निर्धारित वक्त से पहले बन जाएंगी। इनको इस महीने के आखिर तक पूरा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला के अनुसार जून 2021 में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत पांच सडक़ों का निर्माण शुरू कराया गया था। इनमें किरठल से छपरौली, ख्वाजा नंगला से ककौर कलां, बड़ौत रोड से सादुल्लापुर कैनाल पटरी तक रोड, मुलसम से फौलाद नगर, ब्राह्मपुट्ठी गांव की सडक़ शामिल हैं। इनकी लंबाई करीब 30 किमी है। इनका निर्माण मार्च 22 से जून 22 के बीच पूरा होना था। इनका निर्माण इस माह के आखिर तक पूरा हो जाएगा। जिससे इन सभी गांवों के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। ये सभी सडक़ें काफी खराब हो चुकी थीं। इन्हें बनाए जाने की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन

पांच सड़क़ों का निर्माण इस महीने में पूरा हो जाएगा। जिससे करीब दस गांवों के लोगों की समस्या खत्म हो जाएंगी। यह कार्य अगले साल तक होना था। इन्हें तेजी से कराया है।-हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed