फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   constable commits suicide by shooting himself with a government rifle

सिपाही ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की

Fri, 25 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
constable commits suicide by shooting himself with a government rifle
मृतक सिपाही धीरज कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
छपरौली (बागपत) क्षेत्र के गांव बदरखा गांव निवासी यूपी पुलिस के जवान ने सहारनपुर में सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की हत्या की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही की आत्महत्या के कारणों का पजा नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

धीरज कुमार (32) पुत्र धर्मपाल सिंह वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी सहारनपुर के थाना देवबंद में पोस्टिंग थी और वह अपने बच्चों के साथ सहारनपुर में रह रहा था। उसने आज देर शाम सरकारी रायफल से अपने मकान में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता धर्मपाल ने बताया कि धीरज शादीशुदा है उसके एक बेटी है। आत्महत्या के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सिपाही का शव शुक्रवार शाम को घर में पहुंचेगा उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से भट्टा व्यापारी की मौत
रमाला। किशनपुर बराल -सूप मार्ग पर वाहन ने व्यापारी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भट्टा व्यापारी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम थाना क्षेत्र के गांव सूप निवासी रविंद्र (50) पुत्र भगतराम झिंझाना जनपद शामली से अपने गांव जा रहा था। जब वह अपने गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कर के परखच्चे उड़ गये। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इंसपेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।

सरकारी अस्पताल में रोती बिलखती सिपाही धीरज कुमार की पत्नी

सरकारी अस्पताल में रोती बिलखती सिपाही धीरज कुमार की पत्नी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed