{"_id":"604118d18ebc3ed8347ed835","slug":"congressmen-s-anger-erupted-over-inflation-and-corruption-baraut-news-mrt5282049166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई व भ्रष्टाचार पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई व भ्रष्टाचार पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
विज्ञापन
तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल पंवार एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता व अधिवक्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। सत्यपाल ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है। आए दिन घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ रहे हैं। इससे थाली का बजट बिगड़ गया है। मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी संगीन वारदातें हो रही है। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, रवि प्रकाश, हरेन्द्र एडवोकेट, जयवीर सिंह राणा एडवोकेट शामिल रहे। उधर, परौली चुंगी स्थित कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक 7 मार्च को मेरठ के दौराला क्षेत्र के कैली गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शहरध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ नरेंद्र शर्मा, चौधरी यशवीर सिंह, सचिन, रविप्रकाश मौजूद रहे।