फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen reached the Collectorate riding in bullock cart and horse buggy

बैलगाड़ियों व घोड़ा-बुग्गी में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen reached the Collectorate riding in bullock cart and horse buggy
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ियों व घोड़ा-बुग्गी में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। केंद्र व प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। इसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को बैलगाड़ियों व घोड़ा-बुग्गी में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक वर्ष के भीतर दो बार देश में दो-दो माह का संपूर्ण लॉकडाउन रहा। इस स्थिति में देश के व्यापारी और कामगार बेरोजगारी और मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। बेरोजगारी 45 वर्षों के उच्चतम स्तर पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। जो आसमान छू रहे हैं। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। करोड़ों लोग गरीबी की रेखा के नीचे पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्र व प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर ज्ञापन एसडीएम अनुभव सिंह को सौंपा। इसमें सरफराज, राजपाल, भगवती देवी, अंजली, राकेश शर्मा, सुरेश पाल, अमित, देवेंद्र, जियाउल सौहरान, अशोक, हरपाल, कपिल, देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed