फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressman on the street arresting the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को सड़क पर कांग्रेसी

Wed, 07 Mar 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 07 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congressman on the street arresting the killers
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस सेवादल की शहर महिला संगठक मुन्नी बेगम की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मुन्नी बेगम के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घर में घुसकर दिनदहाड़े कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम की हत्या कर बदमाश जिस तरह से निकल गए, यह पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती है।
विज्ञापन


बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मुन्नी बेगम पर पहले भी दो बार कातिलाना हमला हो चुका है और वह लगातार पिछले सात साल से कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा दिलाने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों बार एसपी दफ्तर, बागपत कोतवाली में सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतका की पारिवारिक स्थिति बहुत खराब है। उसके पति मोबीन ठेली के जरिए ही अपने परिवार को पालते हैं। उन्होंने कहा कि यह वारदात प्रशासन की लापरवाही का जिंदा सबूत है।

साथ ही कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएं और जनपद में कानून व्यवस्था बहाल की जाएं। एसपी जयप्रकाश ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र की हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए डीएम के माध्यम से शासन को लिखा जाएगा। परिवार को सुरक्षा भी दिलाई जाएगी। 

प्रदर्शन करने वालों में उप्र महिला कांग्रेस की महामंत्री लता चौधरी, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला, भगवती, सतपाल पथौलिया, अनिल, यूनुस, हरबीर सिंह, धन श्याम शर्मा, सरफराज एडवोकेट, आश मोहम्मद, इकराम, मोबिन, महफूज, रहीम आदि शामिल रहे।

मुन्नी बेगम को दी श्रद्धांजलि
बागपत। हिना गार्डन में कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें मुन्नी बेगम की मौत पर शोक सभा की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल सिंह पथौलिया ने सभी कार्यकर्ताओं से यथा संभव मुन्नी बेगम के परिवार की आर्थिक सहायता किए जाने की बात कही।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपा। सेवादल की जिला महिला संगठक भगवती देवी, नगर अध्यक्ष नईमा खान, सेवादल के प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी, जिला मुख्य संगठन शक्ति सिंह एडवोकेट, शहर मुख्य संगठक वकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, बड़ौत शहर महामंत्री दीपक शर्मा, चंदगीराम शर्मा, धु्रव शर्मा, तेजबीर सिंह, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कई हिरासत में, ताबड़तोड़ दबिश
बागपत। कांग्रेस सेवादल की शहर महिला संगठक मुन्नी बेगम की हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने बदमाश लंबू की पत्नी शहनाज की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

तीन अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। सोमवार को मोहल्ला केतीपुरा बागपत में कांग्रेस सेवादल की महिला नेता मुन्नी बेगम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।

इस मामले में मृतका के पति मोबिन ने बागपत जेल में बंद जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज को नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुलिस ने आरोपी महिला शहनाज की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस हत्या में शामिल अज्ञात बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में एएसपी संजीव सुमन ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।


आरोपी जाहिद लंबू से की पूछताछ
बागपत। कोर्ट में बिनौली थाने क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पेशी पर आए जाहिद उर्फ लंबू से एएसपी संजीव सुमन ने मुन्नी बेगम हत्याकांड के मामले को लेकर पूछताछ की। जाहिद उर्फ लंबू को इस मामले में नामजद कराया गया था। बदमाश से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच गई है। 

पुलिस वारदात के खुलासे के नजदीक है। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed