फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congres protest against inflation

मंहगाई के विरोध में फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, हंगामा

Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congres protest against inflation
थाली बजाकर सरकार को जगाने का किया प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महंगाई के विरोध में बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस पार्टी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यपाल पंवार के नेतृत्व मेें काफी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि भाजपा शासनकाल में महंगाई बेलगाम हो गई है। इससे आमजन परेशान है। उधर, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। कार्यकर्ता सुरेशपाल ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2020-21 से अभी तक मात्र नौ दिन का भुगतान किया है। जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान न तो अपने बच्चों की पढ़ाई व विवाह करा पा रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आत्महत्या के कगार पर पहुंच गया है। बकाया गन्ना भुगतान जल्द नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेशपाल बावली, राज सिंह, मनीष, नरेशपाल, नरेंद्र, अरुण कुमार, हरेंद्र सिंह, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

खेकड़ में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के रोजगार छिन रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे तेजी के साथ भुखमरी के स्थिति बन रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। यहां नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, दुष्यंत शर्मा, सुनील, हसमत चौधरी, नितेश शर्मा, हरिदत्त शर्मा, विशाल शर्मा, श्याम सिंह, निखिल शर्मा, हक़ीकत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed