फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congrats on doing better in term one exam

टर्म वन की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी मनाई

Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congrats on doing better in term one exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रविवार को टर्म-1 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि सीबीएसई की दसवीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षा में आयुष शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक और आशीष ने 94 प्रतिशत व आयुष मानव व अभिनव शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक जयचंद ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य प्रमोद पंवार, अवध कुमार, हरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। उधर, कोणार्क विद्यापीठ में टर्म-1 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत आने पर छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया टर्म-1 में चिराग गुप्ता ने 97 प्रतिशत, कार्तिक त्यागी ने 96 प्रतिशत, अभिनव धामा ने 95 प्रतिशत, प्रगति तेवतिया व अंशु ने 93 प्रतिशत, अनग अत्री ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर अंकित धामा, आदित्य शर्मा, शक्ति राजदान, रमा तेवतिया, सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
फोटो 6
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में रविवार को एडमिशन स्कॉलरशिप परीक्षा हुई। परीक्षा में छत्तीसगढ़ से आए पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे ने स्कॉलरशिप परीक्षा के बारे में जानकारी देकर परीक्षा के महत्व के बारे में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बीके शर्मा, प्रवीण शुक्ल, प्रधानाचार्य दीपक शर्मा व स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed