फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two sides in Pathankot locality

पठानकोट मोहल्ले में दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides in Pathankot locality
बड़ौत के पठानकोट मौहल्ले में मारपीट का वायरल वीड़ियों । - फोटो : BARAUT
जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पठानकोट मोहल्ले में मंगलवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमे की नींद टूटी। फिलहाल इस मामले में एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंगलवार की दोपहर पठानकोट मोहल्ले में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए गए। गाली-गलौज और जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे मोहल्लेवासियों में भगदड़ मच गई। तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षाें में संघर्ष होता रहा, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। बाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कोतवाली पुलिस की नींद टूटी। इस मामले में प्रवीण पत्नी परवेज ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। एसओ कोतवाली रवि रत्न सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो युवकों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
चांदीनगर। भेड़ापुर निवासी मनीष पुत्र प्रेमराज किसी काम से रटौल आया था। उसकी गांव के दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed