{"_id":"627569f8386fc3492459718d","slug":"conflict-between-two-classes-for-the-construction-of-a-hand-pump-post-baghpat-news-mrt587516317","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप की चौकी निर्माण के लिए दो वर्गों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप की चौकी निर्माण के लिए दो वर्गों में संघर्ष
विज्ञापन
नौरोजपुर गुर्जर में पथराव में घायल हुए लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नौरोजपुर गांव का मामला, पथराव भी हुआ, दोनों पक्षों के 13 लोग घायल
- घायलों को सीएचसी में दिलाया उपचार, दोनों पक्षों ने कोतवाली पर शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में हैंडपंप की चौकी के निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो वर्ग के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इससे दोनों पक्षों के 13 घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई है। दोनों पक्षों ने कोतवाली मेंर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
घायल सुरेश का आरोप है कि हैंडपंप की चौकी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें शुक्रवार को मोहम्मद पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। मोहम्मद पक्ष का आरोप है कि सुरेश पक्ष ने उन पर हमला किया है। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। झगड़े में एक पक्ष के सुरेश, अजय, राहुल, विजय, झबरू, खालिद, सविता व सुमन और दूसरे पक्ष के मोहम्मद, आबिदा, शबाना, सानिया, मोमिना घायल हुई। पथराव होने पर गांव में भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर घरों में घुसकर जान बचाई। दो वर्गों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत गांव पहुंची और स्थिति को संभाला। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस के पास पहुंच गया था मामला
नौरोजपुर गुर्जर गांव में दो पक्षों के बीच हैंडपंप की चौकी निर्माण का विवाद कई दिनों से चला आ रहा थाद्घ बृहस्पतिवार को भी दोनों वर्गों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस भी गांव गई थी, लेकिन विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया। शुक्रवार को यह विवाद संघर्ष में बदल गया।