{"_id":"60aa965c8ebc3e38390a4a9c","slug":"conflict-and-firing-over-not-voting-baghpat-news-mrt5395591122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने को लेकर संघर्ष, फायरिंग, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट न देने को लेकर संघर्ष, फायरिंग, 8 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गांव में वोट न देने को लेकर रविवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप भी लगाया। घटना में मौजूदा प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पर डटे थे।
नौरोजपुर गांव के रविवार शाम चुनाव में वोट न देने पर कुछ लोगों ने इलाउद्दीन व उसके पुत्र गुलहसन के साथ मारपीट कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने प्रधान संदीप चौधरी के पास आकर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह आरोपियों के यहां समर्थकों के साथ गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनसे मारपीट कर दी। वहीं, वाहनों में भी तोड़तोड़ की। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
बताया कि इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। घटना में प्रधान संदीप के साथ विपुल, प्रशांत, सागर, प्रदीप, गुलहसन और दूसरे पक्ष से अरुण व उसकी भाभी मुनेश देवी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर रात करीब 11 बजे तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पर एकत्र थे। इस बाबत इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग की बात गलत है। तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।