फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition of four roads will improve by 1.83 crore, people of 18 villages will get benefit

चार सड़कों की 1.83 करोड़ से सुधरेगी हालत, 18 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Condition of four roads will improve by 1.83 crore, people of 18 villages will get benefit
जर्जर हालत में टांडा-बौढा मार्ग - फोटो : BAGHPAT
- टांडा से बोढ़ा, ककड़ीपुर से किरठल, दोघट से हिम्मतपुर सूजती, बोपुरा से मिलाना पट्टी तक की सड़क शामिल
विज्ञापन

- विधायक रहे सहेंद्र सिंह रमाला ने भेजा था प्रस्ताव, अब जल्द शुरू कराया जाएगा सड़कों पर काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव खत्म होते ही विकास कार्य कराने की शुरूआत हो गई है। जनपद में सबसे पहले सड़कों की हालत सुधारने के लिए काम शुरू होगा। चार सड़कों की एक करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपये से हालत सुधारी जाएगी। इससे 18 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा रमाला मिल में गन्ना डालने वाले किसानों की परेशानी दूर होगी। इन सड़कों की हालत सुधारने का प्रस्ताव छपरौली से विधायक रहे सहेंद्र रमाला ने भेजा था, जिसपर अब मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग जल्द काम शुरू कराने की तैयारी कर रहा है।
टांडा से बोढ़ा तक की सड़क की हालत 43 लाख 50 हजार रुपये से सुधारी जाएगी। इसके ठीक होने पर शामली जाने के लिए कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि यह सड़क शामली तक है। ककड़ीपुर से किरठल मार्ग पर 47 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा होगा। दोघट से हिम्मतपुर सूजती मार्ग की हालत 41 लाख 35 हजार रुपये से सुधारी जाएगी। इससे टीकरी, गांगनौली, हिम्मतपुर, असारा, रमाला, बूढपुर, सूजती समेत अन्य गांवों के लोगों को फायदा होगा। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक पहुंचने के लिए होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी, क्योंकि रमाला चीनी मिल में इस मार्ग से किसान गन्ना लेकर जाते है। बोपुरा बाईपास रोड से मिलाना पट्टी बंजारन तक की सड़क को 51 लाख 90 हजार रुपये से बनाया जाएगा और इससे झूंडपुर, फौलादनगर, बोपुरा, दाहा, तमेलागढ़ी समेत अन्य गांवों के लोगों को फायदा होगा। इससे बुढ़ाना रोड होते हुए मुजफ्फरनगर जाने के लिए भी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

चार सड़कों की हालत खराब है, जिनपर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों पर एक करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बनने से कई गांवों के लोगों को फायदा होगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed