फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition is getting worse due to dehydration, dizziness with diarrhea

रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी: डिहाइड्रेशन से बिगड़ रही हालत, डायरिया के साथ आ रहे चक्कर, ऐसे करें बचाव

Sun, 02 Jun 2024 12:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Condition is getting worse due to dehydration, dizziness with diarrhea
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। डायरिया होने के साथ ही चक्कर आने से लोगों की हालत खराब हो रही है। इसकी चपेट में बच्चे और बड़े सभी आ रहे हैं। शुक्रवार शाम अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसे चिकित्सक ने हीट स्ट्रोक वार्ड में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उमस भरी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, बुखार और कमजोरी से लोग परेशान हैं। डिहाइड्रेशन होने से बच्चे से लेकर बड़े तक डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र पंकज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

 

आयुष्मान मित्र पंकज ने बताया कि शाम को उसे अचानक चक्कर आ गया और डायरिया कर गया। फिजिशियन डॉ़ श्रवण कुमार का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवा के अलावा गर्मी में खानपान में लापरवाही बरतने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने पर मरीजों को कमजोरी और चक्कर आने की समस्या होने लगती है। गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें।
 
डिहाइड्रेशन के लक्षण
-अधिक प्यास लगना, बेहोशी महसूस होना
-भूख कम लगना, थकान, सिरदर्द और चक्कर आना
-गर्मी के बावजूद पसीना न आना
-मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, उल्टी होना
-दिल की धड़कन तेज या कमजोर होना
 

ऐसे करें बचाव
-गर्मी में भरपूर मात्रा में पानी पिंए
-धूप के चश्मे, टोपी, चप्पल का इस्तेमाल करें
-शरीर को कपड़े से ढककर और छाता लेकर ही घर से निकलें
-यात्रा के दौरान पीने के लिए पानी साथ में रखें
-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी (मांड), नींबू पानी, छाछ पिएं
-सुबह 11 से तीन बजे के बीच धूप में जाने से बचें
-गहरे रंग और तंग कपड़ों के बजाए, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
-अधिक प्रोटीनयुक्त खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन न करें
-अल्कोहल, चाय या काफी पीने से परहेज करें
 
 गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू लगने के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का वार्ड पहले ही तैयार कराया गया है। अभी तक हीट स्ट्रोक का मरीज अस्पताल में नहीं आया है। गर्मी में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed