फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condemned for behaving indecently with doctors

चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करने की निंदा

Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Condemned for behaving indecently with doctors
बागपत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ बागपत ने मंगलवार को एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि कोविड महामारी में चिकित्सक संक्रमितों की सेवा में जुटे हुए है। मरीजों का इलाज करने में कई चिकित्सकों की संक्रमण के कारण मौत भी हो चुकी है। प्रदेश के कुछ जनपदों में प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों को प्रताड़ित कर रहे है तथा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है। अलीगढ़, महाराजगंज, बस्ती, वाराणसी व मऊ में इस प्रकार की घटनाएं सामने आई है, जो कि गलत है। उन्होंने रायबरेली के डीएम का स्थानांतरण कराने, चिकित्सकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अशोभनीय व्यवहार न करने तथा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों एवं गैर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में चिकित्साधिकारियों को प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल बंसल, डॉ यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, डॉ सुधीर एवं अन्य अधीक्षक एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed