फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Compromise, not fight, join together in unity

Baghpat News: संग्राम नहीं समझौता करो, एकता के सूत्र में बंधो

Thu, 19 Oct 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Compromise, not fight, join together in unity
ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा मेें बोले जैनमुनि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज
विज्ञापन

फोटो संख्या-1
बड़ौत। जैनाचार्य विशुद्धसागर ने कहा कि बुद्धिमान बनना है तो गुरु चरणों में आना पड़ेगा। ज्ञानियों, संयमियों के संसर्ग सानिध्य से ही हमें ज्ञान आचरण की प्राप्ति सम्भव है। इस जगत में अनेकानेक जीव हैं, सभी के अनेक प्रकार के विचार हैं और स्व-स्व विचारों के अनुसार व्यक्ति प्रवृत्ति करता है।

जैनमुनि बृहस्पतिवार को ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा मेें बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीव जैसा विचार करेगा, भाव करेगा, वैसा ही उसका कार्य होगा। संसार में अच्छे निमित्त भी हैं और बुरे निमित्त भी हैं, हम स्वयं ही निमित्तों से प्रभावित होते हैं। एक ही घर में दो सगे भाई रहते हैं, स्थान एक है, पर दोनों की अनुभूति भिन्न-भिन्न है। एक भाई गोरा है, दूसरा काला है। एक भाई स्वस्थ है, दूसरा भाई बीमार है। एक भाई बुद्धिमान है, दूसरा भाई मंद बुद्धि है। स्थान एक होने पर भी दोनों का भाग्य भिन्न-भिन्न हैं। एक वह इंसान है, जिसके पास खाने को रोटी नहीं और एक वह मनुष्य है, जो श्वान को बिस्किट खिला रहा है। सब पाप-पुण्य का ही प्रभाव है। परस्पर में झगड़ा, कलह का मूल कारण अहंकार है। अहंकारी अपने अहंकारी की पुष्टि के लिए कुछ भी अनर्थ करने खड़ा हो जाता है। दुनिया में जितने भी अनर्थ होते हैं, वह मात्र अहं (मान) पुष्टि के कारण होते हैं। अहंकार छोड़ो, नम्र बनो। संग्राम नहीं, समझौता करो। सभा का संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया। सभा में प्रवीण जैन, दिनेश जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, अतुल जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed