फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commotion on CHC for injection

इंजेक्शन के लिए सीएचसी पर हंगामा

Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Commotion on CHC for injection
सीएचसी में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएचसी में कुत्ते काटे जाने के इंजेक्शन नहीं लगाए जाने के विरोध में मरीजों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद, सीएचसी अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों को सूचना कर दी गई है। बृहस्पतिवार को इंजेक्शन सभी को लगा दिए जाएंगे, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


    बुधवार की सुबह कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों ने अस्पताल की पर्ची भी बनवा ली। इंजेक्शन लगवाने के बारे में लोगों से कर्मचारियों ने कहा कि इंजेक्शन खत्म हो गया है। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे दो रोज से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


काफी देर तक सीएचसी पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इस पर सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय  ने सीएमओ से बात की। बाद में हंगामा कर रहे मरीजों को आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को कुत्ते काटे जाने के इंजेक्शन आ जाएंगे। सभी को लगाए जाएंगे, तब लोग शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में अनिल, इमरान, मुकेश, बिजेंद्र, सोहनपाल, रोजूदीन, रामसिंह, विनोद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed