फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commission took cognizance of action on teachers

बाल संरक्षण आयोग ने लिया परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही का संज्ञान

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Commission took cognizance of action on teachers
बागपत। बीएसए राघवेंद्र के निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में खामियां मिली थीं। यहां शिक्षक गैरहाजिर मिले थे। मिड-डे मील की पंजिका अपूर्ण मिली थी। सुन्हैड़ा के विद्यालयों में शिक्षिका इंस्टाग्राम चलाती मिली थी। बाल संरक्षण आयोग ने विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अधिकारियों को तलब कर लारपवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

बीती 16 सितंबर को बीएसए राघवेंद्र सिंह ने हरचंदपुर व सुन्हैड़ा गांव में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। यहां शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। वहीं, एक शिक्षिका मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाती मिली थी। विद्यालयों में बच्चों को वितरित किए जाने वाले मिड-डे मील की पंजिका अपूर्ण पाई थी। अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि उनकी शिकायत पर बाल संरक्षण आयोग ने बीएसए से निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की लापरवाही पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर दो सुन्हैड़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर उनका वेतन रोक दिया था। वहीं, बिना सूचना के दस दिन से अवकाश पर रहने पर सहायक अध्यापक सुधीर वशिष्ठ को निलंबित कर दिया। इसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका संध्या के मोबाइल पर इंस्टाग्राम देखते हुए मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उधर, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पंजिका अपूर्ण मिलने पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed