फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Colored lights bathed the city

छोटी दीवाली पर रंगीन रोशनी से नहाया शहर 

Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Colored lights bathed the city
बागपत में छोटी दिवाली पर दीपक जलातीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बागपत। छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों को बल्बों से सजाया। शाम को महालक्ष्मी के आगमन की तैयारी गई। मृत्यु के देवता यम की पूजा कर लंबी आयु की प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दीपावली के त्योहार पर लोगों ने जमकर सजावट की। घर, दफ्तर, दुकानों और ऑफिसों को सजाया। विशेष रूप से आतिशबाजी, उपहार, मिठाई और खील, बतासे की दुकानें सजी हैं। छोटे-छोटे बल्बों की रंगीन रोशनी में पूरा शहर जगमगा गया। सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही। लोगों ने दीपावली के लिए खरीददारी की। खील बताशे से लेकर मिठाई और उपहार खरीदे। बच्चों ने आतिशबाजी भी खूब खरीदी। शाम को घरों में पूजन किया । महालक्ष्मी के स्वागत में रंगोली छोटी दीपावली पर ही बनाई। इसके अलावा मृत्यु के देवता यम की भी पूजा की।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित सोमदत्त शास्त्री ने बताया छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी और यम चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन लंबी उम्र के लिए और अपने बड़ों के अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं के लिए पूजा अर्चना की जाती है। लोगों ने घरों की सफाई कर घर-घर उपहार मिठाई बांटी। रात्रि में बच्चों ने पटाखे और आतिशबाजी चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर मुजविदा गांव में हुआ जागरण
गोगा जहावीर मंदिर समिति के तत्वावधान दीवाली पर नूरपुर मुजविदा गांव में गोगा जहावीर मंदिर में जागरण हुआ। इसमें टीवी कलाकारों ने गोगा जी महाराज का गुणगान किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद बांटा। इसमें ब्रह्म सिंह, जयप्रकाश शर्मा, सतीश, जयपाल, देवेंद्र गुप्ता ने बताया हर वर्ष मंदिर में मेले का आयोजन होगा। इसमें लोग खरीददारी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed