{"_id":"6293bdd66cc09b39956389fc","slug":"colonizer-illegally-occupied-government-road-and-drain-baraut-news-mrt5906045110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनाइजर ने सरकारी रास्ते और नाले पर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनाइजर ने सरकारी रास्ते और नाले पर किया अवैध कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालोनाइजर ने सरकारी रास्ते और नाले पर किया अवैध कब्जा
बड़ौत। बिजरौल रोड पर कालोनाइजर ने अवैध तरीके से सरकारी रास्ते और सिंचाई की नाली पर कब्जा करते हुए वहां आरसीसी के पिलर खड़े कर दिए हैं। इससे डेढ़ दर्जन किसानों का खेत में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। मामले को लेकर एसडीएम और मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई है।
नगर की बिजरौल रोड पर इन दिनों धड़ाधड़ प्लाटिंग की जा रही है। दर्ज शिकायत में बताया कि जलालपुर के मौजे में खसरा संख्या 516, 517 व 540 राजस्व विभाग के अभिलेखों में चकरोड व सिंचाई की नाली में दर्ज हैं। कालोनाइजर पर इन्हीं पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित किसान अनुज, तरुण, धीरेंद्र सिंह, युद्धवीर आदि ने बताया कि चकरोड व नाली पर कब्जा करते हुए वहां आरसीसी के पिलर खड़े कर दिए है, जिससे उनका खेतों में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। हल्का लेखपाल भी कई बार आकर पैमाइश कर चुके हैं, मगर कालोनाइजर मनमानी पर उतारू है। अब सीएम पोर्टल व एसडीएम बड़ौत से शिकायत की गई है। इस संबंध एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि चकरोड व सिंचाई की नाली पर अवैध कब्जा होने की स्थिति से इसे तत्काल हटवाया जाएगा।