{"_id":"63b1c3cbb893217c4f10212c","slug":"cold-increased-again-temperature-reached-six-degrees-baghpat-news-mrt6201468119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फिर से बढ़ी ठंड, छह डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फिर से बढ़ी ठंड, छह डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
बागपत में रात के समय सर्द हवा के बीच बेटी को लेकर हाईवे से गुजरती महिला
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नए साल की शुरूआत के साथ ही दोबारा से ठंड बढ़ने लगी है। जिससे तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। रविवार सुबह को धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर बाद घटा छाने से ठंड हा अहसास होने लगा। लोगों ने कुछ जगह ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाया।
यहां कई दिनों तक कोहरे व शीतलहर ने लोगों की हालत खराब की हुई थी। लेकिन तीन दिन से मौसम ठीक था और तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार रात को दोबारा से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा।
रविवार सुबह को धूप निकली तो दोपहर बाद घटा छाई रही। जिससे शाम होते हुए मौसम ज्यादा ठंडा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां अभी कई दिन ठंड बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव रखना चाहिए, जिससे वह बीमारियों की चपेट में आने से बच सके।
विज्ञापन
बदलते मौसम में न बरते लापरवाही, पड़ेगा भारी
बागपत। सर्दी के मौसम में दिन में तेज धूप तो शाम को कड़ाके की ठंड हो रही है। जिसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों का उपचार कर चिकित्सकों ने ठंड से बचाव करने की सलाह भी दी। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जहां जुकाम, खांसी, टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच व कुष्ट रोगों के बारे में जागरूक किया। मौके पर 785 मरीजों का उपचार किया। साथ ही 16 मरीजों की जांच की गई और 14 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

बड़ौत में कोहरे के बीच से गुजरते वाहन- फोटो : BARAUT