फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CO sir, my first husband became the enemy of my life

Baghpat News: सीओ साहब, मेरा पहला पति बना मेरी जान का दुश्मन, नहीं रहने देता खुश

Sun, 09 Jul 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
CO sir, my first husband became the enemy of my life
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ कार्यालय पर शनिवार को एक महिला अपने पति और बच्चों को लेकर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह दूसरा निकाह कर खुश है, फिर भी पहला पति उसकी और उसके बच्चों की जान का दुश्मन बना हुआ है। वह आए दिन घर में घुसकर मारपीट करता है।
विज्ञापन


सीओ कार्यालय पर अपने बच्चों और पति के साथ पहुंची मोसीना निवासी पठानकोट ने बताया कि कुछ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी, उसका चाल-चलन ठीक नहीं था। अक्सर शराब पीता था। इससे तंग आकर मैने नगर निवासी युवक राकिब से दूसरा निकाह कर लिया।
विज्ञापन


वर्तमान में मेरे तीन बच्चे हैं, लेकिन इसके बाद भी पहला पति और उसके रिश्तेदार आए दिन घर में घुसकर बच्चों और मेरे साथ मारपीट करते हैं। कई बार कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहींं कर रही है। अब पहला पति जान का दुश्मन बन गया है। पीड़िता ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed