{"_id":"631cd9315a19725f46663f85","slug":"cm-will-see-the-pace-of-development-baghpat-news-mrt6047209138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा, विकास की रफ्तार देखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा, विकास की रफ्तार देखेंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सजाया गया बागपत कलक्ट्रेट
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीएम योगी मवीकलां के बाद बागपत सीएचसी में निरीक्षण करेंगे और वहां हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया जाएगा। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह सीधे कलक्ट्रेट में जाएंगे।
करीब 40 मिनट तक प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। क्योंकि इन प्रबुद्धजनों में अधिकतर भाजपा से जुड़े डाक्टर, वकील, शिक्षक व अन्य के नाम प्रशासन को दिए गए है। इसके बाद पंद्रह मिनट तक जनप्रतिनिधियों से सीएम सीधे संवाद करेंगे और उनसे जिले के बारे में फीडबैक लेंगे। सबसे बाद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके लिए आधा घंटे का समय रहेगा तो इसके बाद आधा घंटा आरक्षित रखा गया है। जिसमें उनके खाना खाने की बात कही जा रही है। इसके बाद करीब डेढ़ बजे यहां से नोएडा के लिए जाएंगे।
--
मवीकलां में सीएम के आने से खुशी, स्वागत की तैयारी में जुटे
बागपत। मवीकलां गांव में सीएम योगी चौथी बार पहुंच रहे है। हालांकि वह पहले तीन बार विनायक कालेज ऑफ एजुकेशन के हेलीपैड व कालेज के अंदर तक पहुंचे थे, लेकिन इस बार मवीकलां गांव में अंदर जाएंगे जो खेकड़ा ब्लॉक का गांव है।
विज्ञापन
प्रमुख परविंद्र धामा भी इस गांव से है, इसलिए उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है कि इस कारण ही खेकड़ा ब्लॉक के मवीकलां गांव को सीएम के कार्यक्रम के लिए चुना गया। वहीं गांव में सीएम के आने का पता चलने पर लोगों में खुशी है। प्रधान दीपक चौधरी का कहना है कि सीएम के गांव में आने से काफी कार्य तुरंत हो रहे है और इससे गांव की काफी समस्या दूर हो जाएगी।
वहीं किसान इंटर कालेज की शिक्षिका नीरज कुमार व शिक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि सीएम के कॉलेज में आने का हर किसी को फायदा होगा। क्योंकि स्कूल में जितनी समस्याएं थी, उनको दूर किया जा रहा है। स्कूल को पूरी तरह से चमकाया जा रहा है और विद्यार्थियों को यहां बढ़ाई जाने वाली खेल सुविधाओं का भविष्य में फायदा मिलेगा।
इस तरह है सीएम का कार्यक्रम
सुबह 10:30 बजे : पुलिस लाइन बागपत में हेलिकॉप्टर से आएंगे।
सुबह 10:40 बजे : किसान इंटर कालेज मवीकलां के स्टेडियम का निरीक्षण व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे।
पूर्वाह्न 11:10 बजे : सीएचसी बागपत का निरीक्षण व हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करेंगे
पूर्वाह्न 11:35 बजे : कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे
दोपहर 12:15 बजे : जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे : विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
दोपहर 1:00 से 1:30 बजे : आरक्षित समय रखा गया।
दोपहर 1.35 बजे : पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।