{"_id":"631e27e517bac0076b26f2d2","slug":"cm-said-in-the-dialogue-tell-what-is-the-problem-baghpat-news-mrt604851363","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद में बोले सीएम, बताओ क्या है समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद में बोले सीएम, बताओ क्या है समस्या
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सि?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मवीकलां के किसान इंटर कॉलेज में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करने के साथ ही खिलाड़ियों से संवाद किया। जहां खिलाड़ियों ने उनके सामने खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी। सीएम ने उनको सभी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सबसे पहले उनका परिचय लिया। वहां अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो भी मांगें हैं, लिखित में देने के लिए कहा। जहां नैन स्पोर्ट एकेडमी बसी के खिलाड़ियों ने एकेडमी में चेंजिंग रूम का निर्माण कराने और प्रैक्टिस के लिए मैट की व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं किसान कबड्डी एकेडमी मवीकलां के कोच आलोक मानव और पवन नैन ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करने के लिए मैट और एक मल्टी पर्पज हॉल का निर्माण कराने की मांग की।
निनाना गांव के प्रधान रोहित धनकड़ ने मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग की। बागपत के निखिल ने मुख्यमंत्री से जिले में बॉडी बिल्डिंग के लिए आधुनिक जिम की व्यवस्था कराने की मांग की। इसके बाद सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मैदान तैयार कराए जा रहे है।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में प्रैक्टिस करने के लिए न जाना पड़े, इसके लिए मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी का निर्माण होने पर पश्विची उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को वहां हर सुविधा मिलेगी। उन्होंने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग की ओर से खिलाड़ियों को छह किट भेंट की। सीएम ने नैन एकेडमी बसी, किसान कबड्डी एकेडमी मवीकलां, फैजपुर निनाना पंचायत, डौला की भूमि शर्मा, सरुरपुर कलां की प्रीति नैन को खेल किट प्रदान की। खेल किट पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए।
--
सीएम बोले कैसी हो दादी
खिलाड़ियों से संवाद के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शूटर दादी प्रकाशो का हाल पूछा। उन्होंने दादी से कहा कि कैसी हो दादी। दादी प्रकाशो ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिले में आकर बागपत का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इससे पहले की सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए कभी प्रयास नहीं किया। शूटर दादी प्रकाशो का कहना था कि मुख्यमंत्री खेल ओर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, वह भविष्य के लिए काफी शुभ संकेत है।
--
सीएम को जितेंद्र व परविंद्र प्रमुख ने गाय का स्मृति चिह्न भेंट किया
मवीकलां गांव में खिलाड़ियों से संवाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को परविंद्र प्रमुख व जितेंद्र प्रमुख ने गाय का चांदी का स्मृति चिह्न भेंट किया। परविंद्र व जितेंद्र प्रमुख ने सीएम से कहा कि उनके मवीकलां गांव में आने से काफी समस्याएं दूर हो गईं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम व अन्य सुविधाओं की मांग भी सीएम के सामने रखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया।
--
खिलाड़ियों को मिली खुशी
- डौला की भूमि शर्मा का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर और किट पाकर काफी खुश हैं। वह पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिली हैं। यह पल उसके लिए यादगार बन गया है।
- सरुरपुर कलां की प्रीति नैन का कहना था कि मुख्यमंत्री से संवाद करना बहुत ही अच्छा लगा। मैंने उनसे खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ाना देने का आश्वासन दिया है, जिससे बागपत के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- मवीकलां के कबड्डी खिलाड़ी अखिल का कहना है कि सीएम से मिलकर काफी अच्छा लगा। सीएम से खिलाड़ियों के लिए कॉलेज के मैदान में मैट की मांग की है।
सीएम के कार्यक्रम के बीच आधा घंटे में बिजली के तीन कट लगे
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली की अव्यवस्था देखने को मिली। आधा घंटे के कार्यक्रम में तीन बार प्रत्येक पांच मिनट में पांच-पांच मिनट के बिजली के कट लगे। संवाद के दौरान पहला कट सुबह 11 बजकर चार मिनट पर लगा। दूसरा कट 11 बजकर आठ मिनट पर और तीसरा कट 11 बजकर 15 मिनट पर लगा।
--
घरों में रह गए ग्रामीण, सीएम को नहीं देख सके
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गांव के सभी मुख्य मार्गों और किसान इंटर कॉलेज में पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य रास्तों पर लोगों का आवागमन रोक दिया गया और कॉलेज के आसपास के घरों को बंद कराया गया। लोग अपने घरों में बंद होकर रह गए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखना था, मगर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्तों और घरों में ही रोक दिया। गांव के प्रमोद का कहना था कि वह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखना चाहता था, मगर पुलिस ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। मुख्यमंत्री का भाषण सार्वजनिक होना चाहिए था। गांव के रामबीर का कहना था कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखना चाहता था, मगर पुलिस प्रशासन ने लोगों को घर में रोक दिया।
--
ढिकौली में भी तैनात रही पुलिस, किसान नेता नजरबंद किया
चांदीनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसान हंगामा न कर दें, इसके लिए ढिकौली गांव में पुलिस बल तैनात रहा। गांव में मुख्य रास्तों के अलावा मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने भाकियू अंबावता के मंडल महासचिव विनयपुर के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को उनके घर में नजरबंद किया गया।
--
सीएम के स्वागत के लिए गुलदस्ता लेकर खड़ी रहीं महिलाएं
कार्यक्रम स्थल पर बाहरी लोगों के जाने पर पाबंदी थी, गांव की महिलाएं गांव में मुख्यमंत्री के आने को लेकर काफी उत्साहित थीं और उनके स्वागत के लिए गुलदस्ता लेकर बेरिकेडिंग के दूसरी ओर खड़ी रहीं। गांव की महिलाओं का कहना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गुलदस्ता मंगवाया था, मगर पुलिस ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
----
इस तरह है सीएम का कार्यक्रम
सुबह 10.35 बजे-सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन बागपत में उतरा
10.42 बजे-सीएम ने किसान इंटर कालेज मवीकलां में पहुंचकर संवाद किया
11.46 बजे-सीएम सीएचसी बागपत में पहुंचे
11.53 बजे-सीएम ने कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया
- दोपहर 12.45 बजे-जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया
1.15 बजे-विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई
2.31 बजे-कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए
2.36 बजे-पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए

बागपत के मवीकलां गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदि- फोटो : BAGHPAT

बागपत : मवीकलां गांव के किसान इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते भाजपा ने?- फोटो : BAGHPAT

बागपत मवीकलां गांव स्थित किसान इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते भाजपा न- फोटो : BAGHPAT