{"_id":"67acf2c79f66e07cc6036088","slug":"cm-laid-the-foundation-stone-for-282-projects-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-126383-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएम ने 282 परियोजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएम ने 282 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Thu, 13 Feb 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज से 351 करोड़ की 282 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें सड़क निर्माण, शिक्षण संस्थानों की स्थापना और औद्योगिक विकास की योजनाएं शामिल हैं।
इनमें 11 विभागों की 121 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिनको 215.85 करोड़ से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 160 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ जो 135.44 करोड़ रुपये से पूरी कराई गईं हैं।
इनमें प्रमुख परियोजनाएं बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग का चौड़ीकरण 45 करोड़ रुपये, छपरौली से बिजवाड़ा रजबहा माखर नहर पटरी निर्माण 16 करोड़ रुपये, नैथला मोड़ से राजपुर खामपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 18 करोड़ रुपये, बागपत-मुरादनगर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 24 करोड़ रुपये, बागपत में नया बस अड्डा 3.5 करोड़ रुपये, खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई का निर्माण 12.35 करोड़ रुपये, यमुना नदी के किनारे ग्राम जागोस में बाढ़ सुरक्षा कार्य 4.68 लाख रुपये, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिंघावली अहीर चार करोड़ रुपये, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलोचपुरा चार करोड़ रुपये, गन्ना विभाग की 17 मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण 12 करोड़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, बागपत में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत, बागपत में नए बस स्टेशन का लोकार्पण, आईटीआई का लोकार्पण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मंजूरी, मीतली में नए स्टेडियम का निर्माण, थानों में बैरक निर्माण, हिंडन नदी पर नए सेतु का शिलान्यास, 50 शैया के क्रिटिकल केयर जिला अस्पताल को मंजूरी, बड़ौत में बाबा शाहमल से जुड़े पर्यटन विकास हेतु एक करोड़ रुपये की मंजूरी सहित अन्य प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया गया।