फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clouds of trouble again on Falguni fair

पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेला लगने को लेकर दो साल बाद भी संकट के बादल

Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Clouds of trouble again on Falguni fair
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण करते एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : BAGHPAT
सरकार के रात्रि कर्फ्यू हटाने के बाद ही पुरा महादेव मंदिर में लगाया जाएगा मेला
विज्ञापन

कर्फ्यू नहीं हटने पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने की मिलेगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरा महादेव मंदिर फाल्गुनी मेले पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू इस बार भी अड़चन पैदा कर सकता है। हालांकि मंदिर समिति की ओर से 27 फरवरी से एक मार्च तक मेले की तैयारी की जा रही है। यदि सरकार द्वारा रात्रि कर्फ्यू नहीं हटाया तो मंदिर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल अंतर्गत जल चढ़ाने की ही अनुमति मिल सकेगी।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से पुरा महादेव मंदिर पर श्रावण और फाल्गन महीने में मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इस बार भी रात्रि कर्फ्यू के कारण मेला आयोजन में असंमजस की स्थिति है। मंदिर समिति की ओर से 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारी की जा रही है। 28 फरवरी को रात्रि में तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और पुलिस बल तैनात रहेगा। एक ओर जहां मंदिर समिति की ओर से मेले की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर असंमजस की स्थिति है। कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने रात्रि 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं। जिस कारण मेले को लेकर स्थिति साफ नहीं है। मेला न लगने पर मंदिर में कांवड़िये और श्रद्धालुओं को केवल जल चढ़ाने की अनुमति रहेगी। मंदिर में कांवड़ियों के ठहरने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को मंदिर समिति की जिलाधिकारी के साथ मेले को लेकर बैठक हुई थी। इसमें मेला आयोजन को लेकर वार्ता की गई थी। रात्रि कर्फ्यू होने के कारण मंदिर में मेला आयोजन को लेकर स्थिति साफ नहीं है। रात्रि कर्फ्यू होने पर मंदिर में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। रात्रि कर्फ्यू में श्रद्धालुओं व कावड़ियों को मंदिर में केवल जल चढ़ाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण
बालैनी। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को फाल्गुनी मेले को लेकर पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला आयोजन व जलाभिषेक को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से विमर्श किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर रोहित शर्मा, ब्रह्मपाल प्रधान, तिलकराज गुप्ता, सुरेंद्र, इंद्रपाल मलिक, चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव मौजूद रहे।

पुरा महादेव मंदिर

पुरा महादेव मंदिर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed