फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cloth trader killed, three injured after colliding with tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से कपड़ा व्यापारी की मौत, तीन घायल

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cloth trader killed, three injured after colliding with tractor-trolley
देशराज मोहल्ले निवासी कपड़ा व्यापारी अग्रवाल मंडी टटीरी में शोरूम से लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से कार सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। कार चालक सहित तीन लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुराने कस्बे के देशराज मोहल्ले का रहने वाला अनुज चौहान (26) का अग्रवाल मंडी टटीरी में कपड़े का शोरूम है। वह मंगलवार शाम को कार में लिफ्ट लेकर घर आ रहा था। चीनी मिल के पास सड़क किनारे गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में उनकी कार टकरा गई। इसमें अनुज चौहान के अलावा कोर्ट रोड का रहने वाला चालक विशाल, हिमांशु व एक अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस इन सभी को अस्पताल में लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed