{"_id":"696544687948fc94ab0aac94","slug":"clash-with-personnel-who-arrived-to-install-smart-meters-they-were-grabbed-by-the-collar-and-chased-away-baghpat-news-c-28-1-bag1001-145034-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों से हाथापाई, गिरेबान पकड़कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों से हाथापाई, गिरेबान पकड़कर भगाया
विज्ञापन
बागपत। शहर के जैन मोहल्ले में सोमवार दोपहर को घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों का लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों की कर्मियों के साथ नोकझोंक और हाथापाई हो गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने कर्मियों का गिरेबान पकड़कर मोहल्ले से बाहर भगा दिया। इसके बाद वहां आए ऊर्जा निगम के अवर अभियंता और एसडीओ ने मामला शांत कराया। वहीं लोगों ने घरों पर लगवाए गए स्मार्ट मीटर भी हटवा दिए।
जैन मोहल्ले के राजीव गोयल, सुनील जैन, राखी, नवीन जैन आदि ने बताया कि सोमवार दोपहर को ऊर्जा निगम के कर्मियों ने उनके घरों के बाहर लगे मीटर बदल दिए। इसके बारे में उनको बताया नहीं गया और उनकी अनुमति भी नहीं ली गई। उन्होंने घरों से बाहर निकलकर देखा और कर्मियों से मीटर वापस लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद वहां लेागों की भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया।
इस दौरान कर्मियों और लोगों में नोकझोंक और हाथापाई हो गई। करीब आधा घंटे तक जैन मोहल्ले में हंगामा चलता रहा। लोगों ने बताया कि घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। सभासद संजय रुहेला ने बताया कि घर पर लगे मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मालिक की अनुमति लेना भी जरूरी है, लेकिन कुछ कर्मी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाना चाहते हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सात घरोंं पर लगाए गए स्मार्ट मीटर भी हटवाए गए।
विज्ञापन
-40 घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर
ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को शहर के कई मोहल्लोंं में 40 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए। वहां भी कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन अवर अभियंता जेपी यादव ने लोगों को शांत कराकर स्मार्ट मीटर का फायदा बताया। मंगलवार को भी शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
वर्जन-
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कोई नुकसान नहीं है। इससे कोई अधिक बिल नहीं आता है। इसको घर बैठकर ही रिचार्ज कर सकते हैं। कुछ लोग स्मार्ट मीटर के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को भड़का रहे हैं, जो सही नहीं है। लोगों को जागरूक करके स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और उनसे सहयोग मांगा जाएगा। -जेसी यादव, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम।