{"_id":"65eb73bafcd7ca546f0aec5b","slug":"clash-and-stone-pelting-in-pathankot-locality-nine-injured-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107552-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पठानकोट मोहल्ले में संघर्ष और पथराव, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पठानकोट मोहल्ले में संघर्ष और पथराव, नौ घायल
विज्ञापन
बड़ौत। पठानकोट मोहल्ले में मामूली कहासुनी लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि गांजा तस्करी में लिप्त लोगों ने हमले के दौरान महिलाओं, बच्चों व युवतियों पर धारदार हथियारों के अलावा पथराव भी किया। जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर सोशल मीडिया पर भी हमला करने का वीडियो वायरल हो रहस है।
पठानकोट निवासी साजिद के मकान के पास सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से एक कार्यक्रम में आए कुछ लोग शराब पी रहे थे। आरोप है कि शराब पीने के दौरान वे आपस में गाली-गलौज भी कर रहे थे। साजिद पक्ष के लोगों ने जब शराब पीने व गाली-गलौज करने का विरोध किया तो, आरोप है कि गांजा तस्करी में लिप्त कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान पर पथराव भी किया। जिसमें खालिद पुत्र गुलजार, शबनम पुत्री इंतजार, फारूक पुत्र हारून,समीर पुत्र रियाजु, आतिफ़ पुत्र रियाजु, साजिद व शाहरुख समेत नौ लोग घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। घायलों ने बताया कि आए दिन गांजा तस्करी को लेकर यहां पर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें फरार बता रही है, जबकि आरोपी मोहल्ले में रहकर लोगों के साथ झगड़ा कर रहे हैं। हालांकि झगड़े में दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल होना बताया जा रहा है, जो सीएचसी पर अपना इलाज करा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने घायलों को सीएससी पर भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में साजिद पक्ष से कोतवाली में तहरीर आई है। मामले की निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।