फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Claim of attempt of self-immolation of RLD district general secretary in Daha

दाहा में रालोद जिला महासचिव के आत्मदाह की कोशिश का दावा

Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Claim of attempt of self-immolation of RLD district general secretary in Daha
दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के सिर के ऊपर कपड़ा डालते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
दोघट। दाहा गांव में किसानों के साथ ही रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया और वह धरने पर बैठ गए। रालोद के जिला महासचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह के आत्मदाह की कोशिश करने का दावा किया गया। उनके कपड़े में आग लग गई, जिसको बुझा दिया गया। इस दौरान पप्पन राणा, अमित, मास्टर सुरेश राणा, गुल्लू प्रधान, जगपाल सिंह, देवपाल राणा, विजेंद्र राणा, राजकुमार, आनंद चिल्लर मौजूद रहे। इसके अलावा भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओं ने पुसार बस स्टैंड पर बड़ौत-बुढ़ाना व पुसार-बराल मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। चौधरी राजेंद्र सिंह, पवन राठी, प्रमोद राठी, अवधेश राठी, सतबीर, भगत, मनोज, मनोज प्रधान, नरेंद्र राठी, पप्पू मुखिया, मास्टर सुरेश राणा, सूरज सिंह, महिपाल सिंह, अब्बास चौधरी, धर्मेंद्र राठी, पप्पू, कृष्ण, बृजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सुधीर मुखिया, प्रवेंद्र मुखिया आदि करीब 15 गांव के किसान बैठे रहे। वहीं, बामनौली, भड़ल व आदमपुर पुलिया पर भी किसानों ने जाम लगाया। दाहा में सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

दोघट इंस्पेक्टर बिरजाराम का कहना है कि वे पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। किसी ने आत्मदाह का प्रयास नहीं किया। एक कपड़े में कई लोगों ने आग लगाई थी। कुछ लोग उस कपड़े में लकड़ी में लेकर घुमाने लगे। इसकी वीडियो हम भी खड़े होकर बना रहे थे, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।

दाहा गांव में  रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में आग लगाते हुए

दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में आग लगाते हुए- फोटो : BAGHPAT

दाहा गांव में  रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में लगी आग को बुझाने की कौशिश करते लोग

दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में लगी आग को बुझाने की कौशिश करते लोग- फोटो : BAGHPAT

कपड़े में आग लगने के बाद दाहा गांव में  रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह को संभालते लोग

कपड़े में आग लगने के बाद दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह को संभालते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed