फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   City's pace halted due to elections, silence at bus stand, shortage of passengers

Baghpat News: चुनाव से रुकी शहर की गति बस स्टैंड पर सन्नाटा, मुसाफिरों का टोटा

Sat, 27 Apr 2024 05:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 27 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
City's pace halted due to elections, silence at bus stand, shortage of passengers
बड़ौत। बसों व डग्गामार वाहनों के चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण मतदान के दिन बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे स्टेशन पर भी मुसाफिरों का टोटा रहा। संसाधनों की कमी के कारण लोगों ने सफर करने से परहेज किया। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का माहौल बदला हुआ था। बुकिंग कार्यालय हो या आरक्षण कार्यालय की खिड़की पर इक्का-दुक्का यात्री ही पहुंच रहे थे। हालांकि, उन यात्रियों को अवश्य परेशानी का सामना करना पड़ा, जो ट्रेन से उतरे थे। स्टेशन के बाहर दुपहिया व डग्गामार वाहनों की आवाजाही कम होने से घर तक पहुंचने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ी। खासकर वह यात्री ज्यादा परेशान रहे जो परिवार के साथ थे और घर तक वाहन ले जाना चाहते थे। उधर बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। जो मुसाफिर पहुंचे, उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इक्का-दुक्का रोडवेज की बसें चली तो उनमें यात्री नहीं मिले। उधर शाम छह बजे तक हर जगह प्रतिष्ठान बंद रहे। आम दिनों की तुलना में सड़कों को घेरे रहने वाले हथठेला कहीं पर भी दिखाई नहीं दिए, सड़के खाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed