फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Citizens raised the problem of stray cattle

सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से नगरवासी परेशान, हादसे का अंदेशा, बेसहारा पशुओ को पकडवाकर गौशाला मे छुडवाए जाने की उठा

Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Citizens raised the problem of stray cattle
खेकड़ा। नगर में बेसहारा पशुओं की समस्या सिरदर्द बनी है। नगरवासियों ने एसडीएम से बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्गों पर ही नहीं गली-मोहल्लों में भी बेसहारा पशु झुंड के रूप मे मार्गों पर बैठे तथा घूमते रहते हैं। ये सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। नगर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, जैन कॉलेज रोड पर बेसहारा पशुओं का आतंक है। ये बेसहारा पशु मार्गो से गुजर रहे लोगों को टक्कर मारकर घायल करते रहते हैं। गली-मोहल्लों के साथ ही मुख्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहने से नगरवासी खासे परेशान हैं। लोगों को सड़कों से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों अंकुश जैन, वीरेंद्र कुमार, नीरज धामा आदि ने जनहित में उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को बेसहारा पशुओं के आतंक से निजात मिल सके।

वहीं, पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित से वार्ता करके खेकड़ा में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।-अजय कुमार, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed