फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Citizens demonstrated after not lifting silt

सिल्ट न उठाने से आक्रोशित नगरवासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Citizens demonstrated after not lifting silt
बड़ौत तहसील में शिल्ट न उठाने से परेशान एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी - फोटो : BARAUT
सिल्ट नहीं उठाने पर नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। मीरापुर रजवाहे की पटरी पर पड़ी सिल्ट को नहीं उठवाने से हो रही परेशानी से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि 24 घंटे मेें सिल्ट नहीं उठवाई गई तो सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

लोगों का कहना था कि 15 दिन पूर्व सिंचाई विभाग की ओर से मीरापुर रजवाहे की सिल्ट निकालकर पटरी पर डाल दी गई है। जनता वैदिक कॉलेज बिजरौल रोड से लेकर अमीनगर सराय रोड तक पटरी पर आवासीय व व्यापारी क्षेत्र है। इस मार्ग पर दुकानें, स्कूल व मकान बने हुए हैं। इसी मार्ग से मंदिर के लिए भी रास्ता है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी यह सिल्ट नहीं उठाई गई। लोगों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर सिल्ट उठाएं जाने की मांग की और चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर सिल्ट नहीं उठायी गई तो सभासद ललित जैन के नेतृत्व मे 17 जनवरी को लोग धरना देगें। इस अवसर पर राजा गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवि अग्रवाल, रविपालीवाल, राजेश कुमार, ललित कुमार जैन, रमेश शर्मा, प्रवीण कुमार, आकाश, राजकुमारी, विनोद जैन, मनीष गुप्ता, राकेश सिंघल, सुदेश जैन, राहुल जैन, विमल जैन, सुशील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed