फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chowdhury MP, condemned the statement of decision support

चौधरी के फैसले का समर्थन सांसद के बयान की निंदा

Sun, 04 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chowdhury MP, condemned the statement of decision support
बड़ौत के रंछाड गांव में आयोजित पंचायत में बोलता एक वक्ता - फोटो : amar ujala
बागपत के रंछाड़ गांव में मलकपुर चीनी मिल के मुद्दे पर पंचायत हुई। इसमें सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बयान की निंदा की गई। इसमें देशखाप के चौधरी के फैसले को सही ठहराया गया। 
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता सूबेदार कटार सिंह और संचालन सुधीर तोमर ने किया। इसमें सिरसली, रंछाड़ और रहतना गांव के सैकड़ों किसान शामिल हुए। पंचायत में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा 50 साल से अधिक उम्र वाले कुछ लोगों को मानसिक गुलाम कहने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने अपनी टिप्पणी में बुजुर्गों का अपमान किया है। उन्होंने रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। पंचायत में चौरासी खाप के चौधरी सुरेन्द्र सिंह के मलकपुर चीनी मिल को चालू कराने के निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। इस दौरान रविंद्र हट्टी, चौधरी महक सिंह, कृष्णपाल सिंह, जगवीर सिंह, महक सिंह, मेघराज, मास्टर ओमकार सिंह, संजीव, गजे सिंह, जिले सिंह, फेरू सिंह, पीतम सिंह, महेंद्र, महावीर, राजवीर, जसवीर, राम सिंह, रामफल, सुखवीर, रामवीर शामिल रहे। 

विज्ञापन


उधर, बिनौली गांव में हुई रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में चौरासी खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह के मलकपुर चीनी मिल चालू कराने के निर्णय का समर्थन किया गया। बैठक में राजू तोमर, विनोद तोमर, सूरज सोलंकी, सुनील धामा, श्रीपाल धामा, भोपाल सिंह, योगपाल तोमर, पप्पू मुखिया शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed