फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chinese President's effigy showed anger

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक दिखाया गुस्सा

Thu, 18 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chinese President's effigy showed anger
बड़ौत। भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत पर लोगों में चीन के प्रति गुस्सा है। बृहस्पतिवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर रोष जताया। सभी लोगों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा कि भारत को चीन को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष संदीप बड़ौली, मनु तिवारी व अरविंद उर्फ भोला के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के सभी सदस्यों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित छपरौली चुंगी पर एकत्र हुए और जय स्वदेशी, जय-जय स्वदेशी, चीन का जो यार है देश का गद्दार है, स्वास्थ्य हित में चीनी छोड़ो, देश हित में चाइनीज छोड़ो के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक विरोध व्यक्त किया। इसमें प्रांतीय परिषद सदस्य मनु तिवारी, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद भोला, युवा नेता दीपक बामनौली, जिला सह संयोजक मनोज जौहड़ी, जिला कोष प्रमुख बसंत तोमर, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख विनायक वशिष्ठ, विजय विशाल विभु राज आदि रहे।
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
ब्राह्मण महासभा समिति ने दी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसमें समिति के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा व संरक्षक राकेश शर्मा, अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा ,नरेंद्र शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, देशपाल शर्मा, तनुज शर्मा, अंकित शर्मा, पंडित कटार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed