फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chillar Samaj honored Gaurav who returned after winning the medal

Baghpat News: छिल्लर समाज ने पदक जीतकर लौटे गौरव को सम्मानित किया

Sat, 04 Nov 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Chillar Samaj honored Gaurav who returned after winning the medal
फोटो - 6
विज्ञापन

दोघट। तमेलागढ़ी गांव में देवेंद्र प्रधान के आवास पर छिल्लर समाज की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सीआईएसएफ के जवान पहलवान गौरव छिल्लर को पदक जीतकर लौटने पर सम्मानित किया।

समाज के लोगों का कहना था कि पहलवान गौरव छिल्लर ने सीआईएसएफ की तरफ से खेलते हुए ऑल इंडिया पुलिस खेल में रजत पदक जीता कर समाज का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में निजामपुर दिल्ली, बराहीं, बामनौली और हरियाणा से आए छिल्लर समाज के लोगों ने गौरव छिल्लर को पगड़ी व नोटो की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को उससे प्रेरणा लेकर समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पहलवान सरदार छिल्लर, बलवान छिल्लर, जेपी छिल्लर, अंकित छिल्लर, सत्यवीर छिल्लर, रामनिवास छिल्लर, प्रकाश पहलवान, नरेश छिल्लर, राजवीर छिल्लर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed