फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children will get MR vaccine to prevent measles

Baghpat News: खसरे से बचाव के लिए बच्चों को लगेगा एमआर टीका

Mon, 05 Dec 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children will get MR vaccine to prevent measles
खेकड़ा। देश भर में खसरे के मरीज मिल रहे हैं। यह बच्चों के लिए खतरनाक है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नौ माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर (मीजल्स रूबेला) का टीका लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सीएचसी पर सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सोमवार को खेकड़ा सीएचसी पर आयोजित सीएचओ और एएनएम के प्रशिक्षण में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि खसरे के लक्षणों में बुखार का आना, सर्दी-जुकाम के साथ शरीर पर दाने या चकत्ते पड़ते हैं। अगर समय पर उपचार नहीं कराया गया तो दिमागी बुखार का भी खतरा हो सकता है, जो जानलेवा है।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बच्चों को विशेष टीकाकरण अभियान और इंद्रधनुष अभियान चलाकर टीका लगाया गया था। अब फिर से सर्वे कराकर मालूम किया जाएगा कि कितने बच्चों को खसरे का टीका नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि खसरा होने के बाद बच्चों में निमोनिया, डायरिया भी हो जाता है। कुछ बच्चों में ब्रांकाइटिस के भी लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बचाव के लिए 12 से 15 महीने के बीच बच्चे को खसरे का टीका लगवा देना चाहिए। खसरे से बचाव के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च माह में अभियान पखवाडे़ के रूप में चलाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed