फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children risking their lives in primary school

Baghpat News: प्राथमिक विद्यालय में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे बच्चे

Wed, 22 Mar 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Children risking their lives in primary school
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। छत का सीमेंट गिरने लगा है। भवन का निर्माण न होने के कारण बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। विद्यालय के भवन के निर्माण की कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की बिल्डिंग काफी पुरानी हो गई है। विद्यालय में दो कक्ष हैं और दोनों कक्ष जर्जर हो गए हैं। भवन जर्जर होने के कारण कक्ष की छत का सीमेंट गिरने लगा है। कक्ष की छत खराब होने के कारण बच्चोंं को बरामदे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। भवन जर्जर होने के कारण विद्यालय में कभी भी हादसा होने का डर है। ऐसा नहीं है कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को जानकारी नहीं है, मगर जानकारी के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर तपस्या ने बताया कि स्कूल के दोनों कक्ष जर्जर होने के कारण बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल में कक्षा तीन, चार व पांच में 64 बच्चों का पंजीकरण है। तीन कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी हेडमास्टर तपस्या ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में खंड शिक्षाधिकारी को लिखित में पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है।

वर्जन-
विद्यालय के भवन का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। फिलहाल प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की बिल्डिंग में छात्रों को स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। भवन का निर्माण होने तक छात्रों को नए भवन में स्थानांतरित करा दिया जाएगा। -पुष्पेंद्र कुमार, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed